यूं तो बाजार में हर तरह की मिठाई मिल जाती है. किंतु अगर घर पर मिठाई बनाकर खिलाई और खाई जाए तो उस का आनंद कुछ और ही होता है. आप भी घर पर बर्फी, लड्डू जैैैैसी मिठाइयां अवश्य ही बनाती होंगी. Best Microwave for your kitchen यहां हम बता रहे हैं किसी भी तरह की बर्फी और लड्डू तथा चावल या गाजर की खीर बनाने के कुछ खास टिप्स जिन्हें प्रयोग कर आप इन मिठाइयों के स्वाद में बढ़ोतरी कर सकती हैं व आप की मिठाई perfect दिखने में सुन्दर व खाने में स्वादिष्ट बनेगी. बर्फी तथा लड्डू आदि मिठाइयां बनाने के विशेष टिप्स-- सर्वप्रथम हम आपको बताते हैं..
जीवन में कठिनाइयां किस पर नहीं पड़ती, पीड़ा सब को झेलनी पड़ती है किन्तु एक रचनाकार या कवि अपनी पीड़ा को कला या कविता में ढाल लेता है . अपने दुःख को कविता या सृजन में बदलने की कला ही किसी भी रचनाकार की ताकत होती है जो मुसीबतों में भी उसे टूटने नहीं देती. जीवन की विषमतायें एक रचनाकार के लिये खुराक के समान होती है जिन्हें अपने सृजन में ढ़ाल वह अपनी रचना को कालजयी बनाता है. यह लेख भी पढ़ें - क्या आपको भी अपना जीवन कठिन लगता है? कैसे बनाये जीवन को आसान यह हिंदी कविता ' कांटों का जंगल' मैंने अपने ऐसे ही अनुभवों के आधार पर लिखी है। आप भले ही कवि ना हो पर यदि कविता को समझते हो तो आपको मेरी बात में सत्यता अवश्य महसूस होगी.