आधुनिक परिवेश में रिश्ते-नातों की गर्माहट खोती जा रही है. हर कोई भौतिकता की दौड़ में भागा जा रहा है. हर कोई इन्टरनेट पर व्यस्त है. एक दूसरे से मिलने का समय ही नहीं है किसी के पास. इसी माहौल को दृष्टि में रखते हुए एक मौलिक कविता 'हर दिल में है एक चमन'... प्रस्तुत है कविता आधुनिक परिवेश पर.... आशा है कविता आपको अवश्य पसन्द आयेगी. हर दिल में है एक चमन हर दिल में है एक चमन फूल पर खिलते नहीं
जीवन में कठिनाइयां किस पर नहीं पड़ती, पीड़ा सब को झेलनी पड़ती है किन्तु एक रचनाकार या कवि अपनी पीड़ा को कला या कविता में ढाल लेता है . अपने दुःख को कविता या सृजन में बदलने की कला ही किसी भी रचनाकार की ताकत होती है जो मुसीबतों में भी उसे टूटने नहीं देती. जीवन की विषमतायें एक रचनाकार के लिये खुराक के समान होती है जिन्हें अपने सृजन में ढ़ाल वह अपनी रचना को कालजयी बनाता है. यह लेख भी पढ़ें - क्या आपको भी अपना जीवन कठिन लगता है? कैसे बनाये जीवन को आसान यह हिंदी कविता ' कांटों का जंगल' मैंने अपने ऐसे ही अनुभवों के आधार पर लिखी है। आप भले ही कवि ना हो पर यदि कविता को समझते हो तो आपको मेरी बात में सत्यता अवश्य महसूस होगी.