Best Sellers in Clothing & Accessories हम जानते हैं कि आप एक कुशल गृहणी है किंतु फिर भी कभी-कभी कई घरों में कुछ ऐसी चूक कह लो या बेध्यानी कह लो, देखने को मिलती है जिस पर घरों में ध्यान नहीं दिया जाता किंतु देखने वाले को अच्छा नहीं लगता जैसे बेड या दिवान पर बिछी बेडशीट के उपयोग के सम्बन्ध में. इस कमी के कारण घर की गृहणी के प्रबन्धन में कुछ कमी सी प्रतीक होती है. तो हम बता रहे हैं इस पोस्ट में बेडशीट के कुशलतापूर्ण उपयोग के टिप्स...
जीवन में कठिनाइयां किस पर नहीं पड़ती, पीड़ा सब को झेलनी पड़ती है किन्तु एक रचनाकार या कवि अपनी पीड़ा को कला या कविता में ढाल लेता है . अपने दुःख को कविता या सृजन में बदलने की कला ही किसी भी रचनाकार की ताकत होती है जो मुसीबतों में भी उसे टूटने नहीं देती. जीवन की विषमतायें एक रचनाकार के लिये खुराक के समान होती है जिन्हें अपने सृजन में ढ़ाल वह अपनी रचना को कालजयी बनाता है. यह लेख भी पढ़ें - क्या आपको भी अपना जीवन कठिन लगता है? कैसे बनाये जीवन को आसान यह हिंदी कविता ' कांटों का जंगल' मैंने अपने ऐसे ही अनुभवों के आधार पर लिखी है। आप भले ही कवि ना हो पर यदि कविता को समझते हो तो आपको मेरी बात में सत्यता अवश्य महसूस होगी.