इस स्तंभ के अंतर्गत आप अपनी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति में सलााह प्राप्त कर सकते हैं. आप की समस्याओं का जबाब देने के लिए हमने होम्यो फिजीशियन डा. राजेन्द्र कुमारजी को आमंत्रित किया है. आप अपनी समस्याएं comment box में लिख कर पूछ सकते हैं.
जीवन में कठिनाइयां किस पर नहीं पड़ती, पीड़ा सब को झेलनी पड़ती है किन्तु एक रचनाकार या कवि अपनी पीड़ा को कला या कविता में ढाल लेता है . अपने दुःख को कविता या सृजन में बदलने की कला ही किसी भी रचनाकार की ताकत होती है जो मुसीबतों में भी उसे टूटने नहीं देती. जीवन की विषमतायें एक रचनाकार के लिये खुराक के समान होती है जिन्हें अपने सृजन में ढ़ाल वह अपनी रचना को कालजयी बनाता है. यह लेख भी पढ़ें - क्या आपको भी अपना जीवन कठिन लगता है? कैसे बनाये जीवन को आसान यह हिंदी कविता ' कांटों का जंगल' मैंने अपने ऐसे ही अनुभवों के आधार पर लिखी है। आप भले ही कवि ना हो पर यदि कविता को समझते हो तो आपको मेरी बात में सत्यता अवश्य महसूस होगी.