चाय मसाला रेसिपी

चाय मसाला बनाने की रेसिपी 

खुशबूदार कड़क चाय बनाने के लिए 

Chaya-masala-recipe
चाय आधुनिक जीवन शैली का एक महत्वपूर्ण अंग है. गर्मी हो या सर्दी जिनको चाय पीने की आदत होती है, उन्हें अपने समय पर चाय चाहिए ही चाहिए.

 हम में से अधिकांश लोगों का तो चाय की प्याली के बिना दिन ही नहीं निकलता. आफिस में हों या घर पर या दुकान पर, चाय की प्याली के साथ काम करना तो आसान हो ही जाता है, काम करने में आनन्द भी आता है.  

तो इसी आनन्द को दोगुना करने के लिये पीजिये घर में बनाये गये चाय मसाला से बनी खुशबूदार और कड़क चाय जिसे पी कर आप तो वाह-वाह कर उठेंगे ही, अपने मेहमानों को पिला कर अच्छे मेहमान नवाज होने का खिताब भी पा लेंगे.
चाय मसाला बनाने की विधि हम यहाँ बता रहे हैं .....

चाय मसाला बनाने  की सामग्री 
चाय-मसाला-सामग्री
चाय मसाला सामग्री 
बड़ी इलाएची -     50 ग्राम

छोटी इलाएची -      10 ग्राम

सौंठ               -      50 ग्राम

लौंग                -     10 ग्राम

काली मिर्च        -     10 ग्राम

दाल-चीनी          -     15 ग्राम
चाय-मसाला-बनाने-की-विधि
सब सामग्री को ग्राइन्डर में पीसें 
विधि-  सब सामग्री को मिलाकर ग्राइन्डर में डाल कर बारीक चूर्ण बना ले. दोनो तरह की इलाएची को छिलके सहित ही पीसे. 
Saunth-koote
सौंठ की गाँठों को पहले इमाम दस्ते में कूट लें
सौंठ की गाँठों को ऐसे ही ग्राइन्डर में ना डाले वरन पहले सिल-बट्टे या इमाम-दस्ते मे कूट कर छोटे टुकडे कर ले तब अन्य सामग्री के साथ मिलाकर ग्राइन्डर में डाले ताकि ग्राइन्डर के ब्लेड खराब ना हो और मसाला भी बारीक पिस कर तैय्यार हो जाये.
Ready chay masala
तैयार चाय मसाला 
 तो लीजिये हो गया आपका चाय मसाला तैय्यार. इस मसाले को साफ शीशी में भर कर ढ़क्कन लगा दें. खुला रखने से खुशबु उड़ जाती है. चाय बनाते समय दो कप चाय के लिये चौथाई यानि 1/4 छोटी चाय -चम्मच मसाला चाय के पानी में डाल दे और मजा लीजिये खुशबुदार कड़क चाय का वाह-वाह करते हुए.
--------------------
और व्यंजन बनाने के लिए पढ़ें
रेसिपी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ