सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

लेख- यह महिलाओं को क्या हो गया है

लेख-

यह महिलाओं को क्या हो गया है

महिलाओं-की-आधुनिकता-पर-लेख
आधुनिक महिला 
काफी दिनों से महिलाओं के बारे में लिखी यह पोस्ट मेरे ब्लॉग के डैशबोर्ड पर अप्रकाशित ड्राफ्ट  के रूप में पड़ी हुई थी. आज इस पोस्ट को  थोड़े  से संशोधन के साथ पोस्ट करने का मन हो आया.
हाँलाकि यह पोस्ट 6-7 वर्ष पुरानी है और इस बीच महिलाओं की सोच, रहन-सहन के ढंग में आधुनिकता के दृष्टिकोण से और भी तेजी से परिवर्तन आया है और समाज भी उनको उनके नये रुप में देखने का अभ्यस्त हो चुका है. इसीलिये इस पोस्ट को अप्रासंगिक भी कहा जा सकता है फिर भी मैं इस पोस्ट को प्रकाशित करने का लोभ संवरण नहीं कर पा रही हूं. आपकी राय जानना चाहती हूँ कमेंट बोक्स में प्रासंगिक रूप से. चाहती हूँ कि इस विषय पर विस्तार से चर्चा हो निष्पक्ष रूप से जिससे नये नये विचार सामने आये और समाज को सही दिशा मिल सके. 

यह महिलाओं को क्या हो गया है?

कुछ वर्ष पूर्व दूरदर्शन पर 'कौन बनेगा करोडपति' के एक एपिसोड में एक महिला ने अमिताभ बच्चन से कहा कि वह उनके घर में रहकर उनके बर्तन तथा कपडे साफ करते हुए उनकी सेवा में उनके घर में रहना चाहती है. एक महिला होने के नाते मुझे इन महिला का ऐसा कहना बिलकुल अच्छा नहीं लगा.

Host-of-kaun-banega-karodpati

क्या आधुनिकता के अतिरेक में हमारी महिलाएं अपनी संस्कृति व गरिमा का हनन नहीं कर रही हैं? मैं भी एक महान कलाकार तथा एक गरिमापूर्ण व्यक्तित्व के रूप में अमिताभ बच्चन जी की बहुत बड़ी प्रशंसक हूँ किन्तु कोई भी व्यक्तित्व अथवा कलाकार हमारे लिए हमारे आत्म-स्वाभिमान से बड़ा नहीं हो सकता.  महिलाओं को अपनी स्त्री-सुलभ गरिमा को कभी भी अपने व्यवहार से कम नहीं करना चाहिए.
अमिताभजी के प्रति अपने आदर तथा अपनी निष्ठा को वे अन्य शब्दों में भी व्यक्त कर सकती थीं.

वह पढ़ी-लिखी तथा शायद जंतु-विज्ञानं की लेक्चरार हैं तथा अपने क्षेत्र में माहिर हैं. उनके मुख से ऐसे शब्द एक नारी होने के नाते गरिमापूर्ण नहीं लगे. 

ऐसे ही कुछ दिन पूर्व एक २२-२३ वर्ष की लड़की 'कौन बनेगा करोडपति' के एपिसोड में आई थी. उसने अमितजी से कहा कि आपने अभिषेकजी कि शादी ऐश्वर्याजी से कर दी, हमारे लिए कोई विकल्प ही नहीं छोड़ा.

क्या इस बच्ची के मुख से इतने बड़े, बुजुर्ग इंसान से वो भी इस सार्वजानिक मंच पर ऐसी बात कहना शोभा दे रहा था? माना यह सब एक मजाक था मगर फिर भी आधुनिक तथा स्मार्ट बनने और दिखने के चक्कर में लड़कियों को स्वयं की गरिमा को नहीं भूलना चाहिए.

अभी कुछ दिन हुए फेसबुक पर पोस्ट थी जिसमें नाममात्र को कपड़े पहने हुए एक लड़की का स्टेटमेंट था कि हमारे शरीर पर हमारा हक है. हम कुछ भी पहने, किसी को एतराज करने का हक नहीं. ऊपर के हिस्से में वह लड़की कुछ नहीं पहने हुई थी.

यह कैसी आधुनिकता है, कैसी आजादी? आधुनिकता के नाम पर लड़कियां कहाँ जा रही हैं?

आधुनिकता की कोई सीमा नहीं है. आज की पीढ़ी आधुनिकता के नाम पर कितनी ही दूर तक जाने में भी संकोच नहीं कर रही है किन्तु अपनी भारतीय संस्कृति की डोर उसे अपनी कमर में बांधे रखनी ही होगी जो उसे अपनी गरिमा तथा मर्यादा का भान कराती रहे तथा सर्वनाश के गर्त में गिरने से पूर्व ही पीछे खींच ले. 

यदि मेरे विचारों से किसी की भावनाओं को चोट पहुंची हो तो मैं क्षमा-प्रार्थी हूँ किन्तु अपने इन विचारों पर मैं आपके सुझाव चाहती हूँ. कृपया अपनी राय से अवगत कराएँ.

गृह-स्वामिनी पर पढ़ें अन्य लेख

लेबल

ज़्यादा दिखाएं

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कैसे रचनाकार अपनी पीड़ा को कविता में ढालता है- कविता 'कांटों का जंगल'

जीवन में कठिनाइयां किस पर नहीं पड़ती, पीड़ा सब को झेलनी पड़ती है किन्तु एक रचनाकार या कवि अपनी पीड़ा को कला या कविता में ढाल लेता है .  अपने दुःख को कविता या सृजन में बदलने की कला ही किसी भी रचनाकार की ताकत होती है जो मुसीबतों में भी उसे टूटने नहीं देती.  जीवन की विषमतायें  एक  रचनाकार  के लिये खुराक के  समान होती है जिन्हें अपने  सृजन  में ढ़ाल वह अपनी  रचना   को कालजयी बनाता है. यह लेख भी पढ़ें - क्या आपको भी अपना जीवन कठिन लगता है? कैसे बनाये जीवन को आसान      यह हिंदी कविता ' कांटों का  जंगल'  मैंने अपने ऐसे ही अनुभवों के आधार पर लिखी है। आप भले ही कवि ना हो पर यदि कविता को समझते हो तो आपको मेरी बात में सत्यता अवश्य महसूस होगी. 

पति पर हास्य कविता| पति पत्नि की मनोरंजक नोकझोंक

हम लेकर आये हैं अंजू अग्रवाल द्वारा रचित पति पर   हास्य कविता। पति पत्नी की नोकझोंक प र लिखी गयी यह कविता निश्चय ही आपका मनोरंजन करेगी.   एक हास्य पति पर लिखी कविता कवि सम्मेलनों में प्राण फूंक देती हैं. उस पर भी पत्नी पर लिखी गयी हास्य कविताओं का तो श्रोता कुछ अधिक ही आनंद लेते हैं.  हास्य कवि तो मंच पर पत्नियों की बैंड बजा कर वाहवाही लूट मस्त रहते है पर एक हास्य कवि की पत्नी से यह बर्दाश्त न हुआ कि हमारा मजाक उड़ा पतिदेव वाहवाही लूटें तो उसने भी पतिदेव की बैंड बजाने की सोच एक हास्य कविता लिख दे मारी।  ऐसा ही कुछ दृश्य इस कविता की विषय वस्तु हैं.      कविता का आनंद ले-.    हास्य कविता-  मैं तो बिन सुने ही हंसता हूँ सोचा हमने कि मंच, पर हम भी जमेंगे श्रोता वाह वाह तब , हम पर भी करेंगे तंज कसते पत्नियों पर, यह मंच पर नित्य  हास्य कवि पति अब, हमसे भी ना बचेंगे. कविता एक हास्य की , हमने भी लिख मारी कहा इनसे सुनो जी , बोले आयी आफत हमारी पता था हमको यह, कि नौटंकी जरूर करेंगे नहीं हिम्मत मगर इतनी, कि कविता ना सुनेंगे. क...

पतिपत्नी के प्रेम पर दिल को छू लेने वाली भावपूर्ण कविता 'साथी मेरे'

पतिपत्नी के प्रेम पर आपने बहुत कविताएं पढ़ी होगी। पतिपत्नी के संबंधों की गहनता पर   पति द्वारा   जीवन संगिनी अर्थात   पत्नी को सम्बोधित करती दिल को छू लेने वाली यह   भावपूर्ण कविता  ' साथी मेरे ' पढ़ें . पति-पत्नी के बीच का संबंध   बहुत गहरा , बहुत पवित्र और जन्म जन्मांतर का संबंध होता है. एक दूसरे के लिए वह संगी साथी,जीवन साथी सभी कुछ होते हैं. दोनों एक दूसरे के पूरक होते हैं. संग संग रहते हुए वह एक दूसरे की अनुभूतियों   में समा जाते हैं. इसी पवित्र, प्यारे और सुंदर रिश्ते को लक्षित करते हुए लिखी गई है मेरी यह मौलिक  कविता .  आशा है आपकी प्रतिक्रियाएं अवश्य मिलेगी... हास्य बन्नी गीत पढ़ें तो प्रस्तुत है यह  भा वपूर्ण, दिल को छू लेने वाली कविता 'साथी मेरे' धूप को छांव को, बरखा बहार को प्रिये तेरे साथ से पहचानता हूं साथी मेरे, इस जिंदगी को अब मैं बस तेरे नाम, से ही तो जानता हूं कितने सावन हमने पीछे छोड़े सुख-दुख के पलों से नाते जोड़े जुटी खुशियां और आशाएं भी टूटी करें मगर क्यों गम जो दुनिया रूठी मीत मेरे मैं तो, तेर...

'मेरी तुम ज़िंदगी हो' valentine day love poem for husband from wife

A valentine day love poem(प्रेम कविता) for husband from wife (पति के लिए पत्नी की प्रेम भावनाएं 'मेरी तुम ज़िंदगी हो' कविता के रूप में)..  कितना प्यारा रिश्ता होता है पति पत्नी का. कभी खट्टा कभी मीठा। जितना चटपटा जायकेदार तो उतना ही मन की गहराइयों तक उतर कर अपनेपन की अलौकिक अनुभूति से सराबोर करने वाला. मगर यह रिश्ता प्यार की अनुभूति के साथ साथ प्यार की अभिव्यक्ति भी चाहता है, दिल की गहराइयों से निकले प्यार के कुछ बोल भी चाहता है. वो बोल अगर अपने जीवनसाथी के लिए  पति या पत्नी द्वारा रचित, लिखित या कथित प्रेम कविता के रूप में हो तो कहना ही क्या. एक नया रंग मिल जाएगा आपके प्यार को.  हमारे भारतीय समाज में जिम्मेदारियों और जीवन की भागदौड़ के रहते अक्सर पति-पत्नी ( husband wife) एक दूसरे के प्रति अपने प्रेम को मुखर नहीं करते और जीवन का ढर्रा एकरस सा चलता रहता है. जीवन में रंग भरने के लिए प्रेम की अभियक्ति भी जरूरी है. वह I love you वाली घिसी पिटी अभिव्यक्ति नहीं बल्कि हृदय की गहराई से निकले प्रेम के सच्चे भाव. शायद ऐसे ही अवसरों...

क्या आपको भी अपना जीवन कठिन लगता है? कैसे बनाये अपने जीवन को आसान

आपको अगर अपने जीवन में परिस्थितियों के कारण अथवा किसी अन्य कारण से कठिनाई महसूस होती है तो शायद हमारा यह लेख आपके किसी काम आए जिसमें बताया गया है कि आप कैसे अपनी सोच बदल कर कठिन परिस्थितियों को भी अपने वश में कर अपने कठिन प्रतीत होने वाले जीवन को आसान व आनंदपूर्ण बना सकते हैं.   क्या वास्तव में जीवन जीना इतना कठिन है? क्या आपको भी अपना जीवन इतना कठिन लगता है

कोई जहर खाले तो क्या और कैसे करें उपचार

जहर का नाम सुनते ही हर कोई घबरा जाता है. मगर यदि कभी ऐसी परिस्थिति आ जाये कि कोई जहर खाले तो घबराने से तो काम नहीं चलेगा. डाक्टर के पास ले जाने में भी थोड़ा समय तो अवश्य लगेगा. ऐसे में तब तक स्वयं को संयत रखते हुए मरीज का उपचार करना अति आवश्यक है.  तो यहां यही बताने की कोशिश की गयी है कि डाक्टर तक पहुँचने से पहले जहर खाये मरीज का  किस प्रकार अर्थात क्या और कैसे मरीज का उपचार करें. यदि किसी को जहर दिया गया हो या उसने स्वयं खाया हो तो क्या और कैसे करें उपचार... जितना शीघ्र हो सके जहर खाये व्यक्ति को जहर खाने के १० मिनिट के भीतर ही भीतर डॉक्टर के पास ले जायें और यदि इतना शीघ्र डॉक्टर के पास ले जाना संभव ना  सके तो ये उपचार शीघ्र से शीघ्र करें. जहर मृत्यु का दूसरा नाम है. अक्सर घरों में किसी न किसी काम के लिए किसी भी रूप में हलका या तीव्र जहर मौजूद रहता ही है चाहे वह चूहों आदि या कीट पतंगों को मारने के लिए हो या किसी दवाई के रूप में हो या घर की सफाई के लिए किये जाने वाले डिटर्जेंट पदार्थों जैसे फिनाइल आदि के रूप में.

बड़े अच्छे लगते हैं यह नदिया, यह धरती, यह रैना और तुम (दाम्पत्य प्रेम)

Best jewelry सच में सुखद गृहस्थ जीवन और दांपत्य प्रेम की अनुभूति जीवन की वह पूंजी है जिसका कोई मोल ही नहीं है. अनमोल है यह पूंजी। तभी तो एक सुखी गृहणी के रोम रोम से यही एहसास मुखर होता दिखाई देता है कि- बड़े अच्छे लगते हैं यह नदिया, यह धरती, यह रैना और तुम.. दाम्पत्य प्रेम पर कविता पढ़ें unsplash.com से साभार