आप भी बनाएं बेकार बचे हुए कपड़े से डिजाइनर बेबी फ्राक..
बच्चे कहते हैं मम्मी आप को तो
कूड़ा(waste material) इकट्ठा करने की सनक है. अब है तो है. कपड़े का छोटा सा भी बचा हुआ टुकड़ा मैं फेंकती नहीं, उसे दूसरा कोई कपड़ा सिलते या सिलवाते समय use कर लेती हूं. टेलर से भी कुछ सिलवाना हो तो बचा कपड़ा वापस करने के लिए पहले से ही कह देती हूं.
यह भी पढ़ें..बेडशीट किस तरह बिछाये, कुशल गृहणी बनने के कुछ टिप्स
हर लकड़ी के टुकड़े में मुझे वुडन आर्ट (wooden art) दिखाई देता है. बेकार पड़ी हुई बोतलों की सुंदर शेप मुझे कुछ नया करने के लिए उकसाती रहती है. गोल सीडी कैसेट, दूध पर ढ़कने की टूटी जाली और उसका गोल फ्रेम दिमाग में उस waste material को रिसाइकिल(recycle) करने या रियूज़(reuse) करने का फितूर भरता रहता है.
ऊपर वाले कमरे में पड़े इस वेस्ट मेटेरियल के ढेर को हंसी हंसी में मैं एक आर्टिस्ट की पूंजी कहती हूं और बच्चे कूड़े का ढेर.
खैर! बातें तो बहुत हो गई अब बचे हुए कपड़े से डिजाइनर बेबी फ्रॉक किस तरह बनाते हैं इसके बारे में बात करते हैं...
बचे हुए कपड़े से बेबी फ्रॉक बनाना---
मेरे पास बहुत छोटे छोटे कपड़े थे किसी भी एक कपड़े में पूरी बेबी फ्रॉक नहीं बन रही थी.
ब्राउन कलर के चेक के कपड़े से फ्राक तो बन रही थी पर बेल्ट व आस्तीन नहीं निकल पा रही थी. गरम कपड़ा था इसलिए बिना आस्तीन की फ्राक बनाना बेकार था. मेरे पास एक काले रंग का गर्म कपड़ा पड़ा था जो बहुत थोड़ा सा था. उससे आस्तीन तो बन जाती किंतु ब्राउन कलर की फ्रॉक में केवल काले रंग की
केवल आस्तीन ही डालना अच्छी नहीं लगती इसलिए मैंने बड़ा दिमाग लगाकर उस बहुत थोड़े से काले कपड़े में से आस्तीन और जैकेट का डिजाइन बनाया. आस्तीनों में भी थोड़ा सा जोड़ लगाना पड़ा जो ज्यादा दिखायी नहीं दे रहा था. जैकेट में नीचे अस्तर लगाकर छोटे-छोटे टुकड़ों से इधर-उधर जैकेट का डिजाइन बना दिया.
लेकिन जब फ्रॉक बनकर तैयार हुई तो बहुत सुंदर लग रही थी.
आप भी देखें....
वैसे पूरे कपड़े में ड्रेस बनाना तो कोई बड़ी बात नहीं है किंतु छोटे छोटे कपड़े और बचे खुचे कपड़ों से अच्छा डिजाइन तैयार करना वास्तव में बहुत अच्छा लगता है.
बताइये आप को कैसी लगी यह बेबी फ्राक.... यदि अच्छी लगी हो तो आप भी अवश्य बनाइए.


0 टिप्पणियाँ
अपनी प्रतिक्रियाएं अवश्य दीजिए.....