बालकविता- बाबा को श्रद्धांजलि

श्राद्ध पर्व के महीने में हम अपने पुरखों के प्रति अपना श्रद्धा भाव व्यक्त करते हैं. तो ऐसे ही श्राद्ध पक्ष के लिए यह कविता लिखी गई है जिसमें एक बच्चा अपने बाबा को श्रद्धांजलि स्वरुप ये बालकविता भेंट कर रहा है. आप भी पढ़िए--

गृह-स्वामिनी पर श्राद्ध पर्व पर एक बाल कविता .....

बाबा को श्रद्धांजलि

Tribute to late grand father
अश्रुपूरित नयनों से
श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं
हम प्यार तुम्हें करते थे बाबा
हम प्यार तुम्हें करते हैं

पढ़ें मां पर बालकविता
लाल बहादुर शास्त्री पर बाल कविता पढ़ें
आज नहीं आप बीच हमारे
पर याद आपकी अमर है
यादें हैं तो संग रहती है
यह काया तो नश्वर है

हृदय पटल पर अंकित रहेगी
आपकी वह हंसमुख आकृति
गम में भी मुस्काएंगे हम
कर याद आपकी स्मृति

हस्त जोड़ नतमस्तक हो
हम ध्यान आपका धरते हैं
हम प्यार तुम्हें करते थे बाबा
हम प्यार तुम्हें करते हैं

बालप्रार्थना भी पढ़ें

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ